फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 7.43 करोड़ से बदलेगी भूतनाथ बाजार की तस्वीर, काम शुरू

Fri, 21 Aug 2026 02:35 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
​शिलान्यास करते स्थानीय विधायक ओपी श्रीवास्तव।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर का प्रमुख भूतनाथ बाजार जल्द नए स्वरूप में नजर आएगा। लोक निर्माण विभाग की ओर से 7.43 करोड़ रुपये की लागत से भूतनाथ मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण, फुटपाथ निर्माण और डेकोरेटिव लाइटें लगाने का काम शुरू किया गया है। इससे बाजार में यातायात और पैदल आवागमन की सुविधा बेहतर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के विधायक ओपी श्रीवास्तव के प्रयासों से शुरू हुई परियोजना में सड़क चौड़ीकरण के साथ व्यवस्थित फुटपाथ और आकर्षक प्रकाश व्यवस्था की जाएगी। बाजार की सुंदरता बढ़ने के साथ व्यापारियों और ग्राहकों को भी सुविधा मिलेगी। भूतनाथ बाजार के व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की ओर से लंबे समय से बाजार के विकास की मांग की जा रही थी। परियोजना पूरी होने के बाद बाजार में आवागमन सुगम होने के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।
विधायक ओपी श्रीवास्तव ने कहा कि भूतनाथ बाजार को सुंदर और व्यवस्थित बाजार के रूप में विकसित करना उद्देश्य है। स्थानीय नागरिकों और व्यापारियों के सुझावों और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र के विकास के काम किए जा रहे हैं। इस मौके पर भूतनाथ मंदिर के महंत रुद्रनाथ, रीना चौरसिया, नरेंद्र सिंह देवरी, संदीप पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें