फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: कांग्रेस के गढ़ अमेठी में बनेगा संघ कार्यालय, भूमि पूजन में भाजपा नेता और संघ कार्यकर्ता रहे मौजूद

Fri, 07 Mar 2025 03:59 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, अमेठी

सार

अमेठी में आरएसएस के कार्यालय के निर्माण के लिए शुक्रवार को भूमि पूजन किया गया। इस दौरान संघ के नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज में शुक्रवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के नए कार्यालय का विधिवत भूमि पूजन संपन्न हुआ। साढ़े पांच बिसवा भूमि पर बनने वाले इस कार्यालय का निर्माण भाजपा नेताओं और संघ कार्यकर्ताओं द्वारा दिए गए चंदे से किया जाएगा।

विज्ञापन


भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक, एमएलसी, जनप्रतिनिधि, संघ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिवत पूजा-अर्चना की गई और इसके बाद कार्यालय निर्माण की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की गई। 
संघ पदाधिकारियों ने इसे संगठन के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताते हुए कहा कि यह कार्यालय संघ की गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनेगा और समाजिक व राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को यहां से संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद विधायक और अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार व्यक्त किए और संघ के योगदान को महत्वपूर्ण बताया। संघ कार्यकर्ताओं ने बताया कि कार्यालय का निर्माण कार्य शीघ्र ही प्रारंभ होगा और इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।

मौके पर स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह, विधायक राकेश प्रताप सिंह, विधायक सुरेश पासी, एमएलसी शैलेन्द्र प्रताप सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा नेता और संघ पदाधिकारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें