फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुसैनाबाद ट्रस्ट कर्मचारियों ने दिया धरना, वेतन में कटौती पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों और गाइडों ने वेतन की मांग को लेकर बड़े इमामबाड़े में प्रदर्शन किय?
विज्ञापन
हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों ने किया कार्य बहिष्कार, बगैर गाइड भूलभुलैया में भटके लोग
विज्ञापन

वेतन में कटौती के विरोध में हुसैनाबाद ट्रस्ट से जुड़े आसिफी इमामबाड़ा और छोटा इमामबाड़ा के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी बृहस्पतिवार को कार्य बहिष्कार पर गए तो वहां पर्यटकों की परेशानी बढ़ गई। बगैर गाइड पर्यटक भूलभुलैया में भटकते नजर आए।
वेतन कटौती के विरोध में कर्मचारियों और गाइडों ने बृहस्पतिवार को आधा दिन कार्य बहिष्कार कर धरना दिया। कर्मचारियों ने श्रम विभाग से तय न्यूनतम वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन

मांग पूरी न होने पर बेमियादी हड़ताल की चेतावनी दी। आसिफी इमामबाड़ा के मुख्य द्वार पर धरने की अगुवाई कर रहे हुसैनाबाद ट्रस्ट कामगार यूनियन के अध्यक्ष वसीम हैदर ने बताया कि हुसैनाबाद और उससे जुड़े ट्रस्ट के कामगारों को 6500 से 7000 तक वेतन मिलता था।
ट्रस्ट प्रशासन बगैर किसी सूचना के बीते 15 महीनों से वेतन में कटौती कर मात्र 4500 रुपये भुगतान कर रहा है। उन्होंने तत्काल कटौती बंद कर काटी रकम वापस करने और श्रम विभाग से तय न्यूनतम वेतन का भुगतान करने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने डीएम को ज्ञापन भेजा। महामंत्री तौफीकुल हसन ने कहा कि भविष्यनिधि की कटौती कर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा दी जाए।
कर्मचारियों को समर्थन देनेे लिए बेगमात रॉयल फैमिली की अध्यक्ष फरहाना मालिकी भी धरने में शामिल हुईं।
उन्होंने कहा कि कर्मचारियों को मिल रहे वेतन से परिवार चलाना मुश्किल है। उन्होंने जिलाधिकारी से कर्मचारियों के वेतन में कटौती पर रोक लगाने की मांग की।

हुसैनाबाद ट्रस्ट के कर्मचारियों और गाइडों ने वेतन की मांग को लेकर बड़े इमामबाड़े में प्रदर्शन किय?

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें