भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह
- फोटो : amar ujala
भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह ने बुधवार को मीडिया के सामने पत्नी ज्योति सिंह के साथ चल रहे विवादों पर सफाई दी और कहा कि ये सब उन्हें परेशान करने के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि "हमारा मामला कोर्ट में 3-4 साल से चल रहा है। मार्केट में जो बातें चल रही हैं, उनसे हम क्या महसूस कर सकते हैं। आज ही अपनापन क्यों दिखा?... ये कौन सा अपनापन है, इसे हम राजनीति ही बोल सकते हैं कि मुझे परेशान करना है।"
पवन सिंह ने बताया कि ज्योति के पिता चाहते हैं कि उनकी बेटी को विधायक बना दिया जाए। जो कि पवन सिंह के बस की बात नहीं है। वह कहते हैं, ‘विधायकी के लिए इतनी गिर सकती हैं ये उम्मीद नहीं थी।’ पवन सिंह ने यह भी बताया कि उनका तलाक का केस चल रहा है। साथ ही भोजपुरी एक्टर ने बताया कि ज्योति ने मेंटेंस का केस भी डाला है।