फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साप्ताहिक बंदी पर भी खुला रहा भिनगा बाजार

Mon, 03 Feb 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
साप्ताहिक बंदी पर ​भी भिनगा में खुलीं दुकानें।
विज्ञापन
श्रावस्ती। भिनगा नगर पालिका क्षेत्र स्थित बाजार व दुकानें सोमवार को बंद रखने के लिए डीएम ने आदेश जारी किए थे। इसका अनुपालन नहीं हो रहा है। सोमवार को सामान्य दिनों की तरह दुकानें खुलीं और बाजार पूरी तरह गुलजार रहा।
विज्ञापन

श्रम नियमों के तहत डीएम अजय कुमार द्विवेदी ने भिनगा व इकौना नगर क्षेत्र की बाजारों को निर्धारित दिनों में बंद रखने का आदेश जारी किया था। इस दौरान जहां भिनगा नगर की दुकानों को सोमवार व इकौना नगर की दुकानों को बुधवार बंद रखने का निर्देश दिया गया था। डीएम के आदेश के बाद भी आम दिनों की तरह सोमवार को भिनगा बाजार गुलजार रहा। यहां साप्ताहिक बंदी बेअसर दिखी। चाहे कपड़े की दुकान हो या फिर जूते-चप्पल की, बर्तन की हो या सर्राफा की दुकानें खुली रहीं। दुकानों पर कर्मचारी सामान्य दिनों की तरह काम करते नजर आए। बाजारों में साप्ताहिक बंदी करने का मुख्य उद्देश्य दुकान व व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर काम करने वाले कर्मियों को सप्ताह में एक दिन अवकाश देना था। ताकि उन्हें शारीरिक व मानसिक थकान से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें