श्रावस्ती। भिनगा नगर के पुरानी बाजार निवासी भोलानाथ की आठ अक्तूबर 2023 को सोनवा थाना क्षेत्र के दिकौली स्थित मुख्य सरयू नहर में डूबने से मौत हो गई थी। इस मामले में मृतक की मां संगीता देवी ने अपनी बहू मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनहा निवासी लक्ष्मी पर अपने पुत्र को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में आरोपी लक्ष्मी ने अपर सत्र न्यायाधीश अमित कुमार प्रजापति के न्यायालय पर फर्जी चार्जशीट देने व खुद को निर्दोष बताते हुए प्रार्थनापत्र प्रस्तुत किया था। इस पर सुनवाई के बाद एडीजे ने आरोपी लक्ष्मी को पति को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप से मुक्त कर दिया। साथ ही न्यायालय ने उसके जमानतनामा व बंधपत्र को भी निरस्त करते हुए जमानतदारों को उनके दायित्वों से मुक्त कर दिया है।