चंद्रशेखर ने कहा कि सीएए, एनपीआर व एनआरसी के खिलाफ चल रहे आंदोलन में अब एससी, एसटी व ओबीसी बड़ी भूमिका निभाएंगे। चंद्रशेखर ने बताया कि 15 मार्च को राजनीतिक पार्टी का एलान किया जाएगा। उस दिन तमाम बड़े चेहरे साथ नजर आएंगे।
उन्होंने बताया कि बसपा के पूर्व जोनल कोआर्डिनेटर रामलखन चौरसिया, बहुजन वालंटियर फोर्स के पदाधिकारी रहे अशोक कुमार चौधरी व लखनऊ महानगर कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष इजहारुल हक को संगठन में शामिल किया गया है।
बसपा के पूर्व एमएलसी सुनील चित्तौड़ सहित बसपा से निष्कासित कई अन्य नेताओं व पदाधिकारियों ने भी चंद्रशेखर से मुलाकात की है।