फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए स्वरूप में दिखेगा भातखंडे विवि : योगी

विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय शताब्
विज्ञापन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय अब जल्द ही अपने नए स्वरूप में नजर आएगा, इसके लिए लगभग छह एकड़ भूमि प्रदान की गई है, जहां वैश्विक मानकों के अनुरूप नया परिसर विकसित किया जाएगा। इसमें आधुनिक ऑडिटोरियम, ओपन थिएटर, समृद्ध लाइब्रेरी और अन्य सुविधाएं होंगी। पुराने परिसर को संगीत और कला के संग्रहालय के रूप में विकसित किया जाएगा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बृहस्पतिवार को भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय के तीन दिवसीय शताब्दी वर्ष समारोह का शुभारंभ किया। कलामंडपम प्रेक्षागृह में आयोजित समारोह में उन्होंने कहा कि राष्ट्र की आत्मा उसकी संस्कृति में होती है। जैसे किसी मनुष्य की आत्मा उसके शरीर से संबंध तोड़ देती है तो शरीर निस्तेज हो जाता है, उसी प्रकार राष्ट्र की संस्कृति को उससे अलग कर दिया जाए तो राष्ट्र निस्तेज हो जाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संस्थान ने सौ वर्षों में भारतीय संगीत, नृत्य, नाट्य और ललित कलाओं को न केवल संरक्षित किया है, बल्कि उन्हें आधुनिक शैक्षणिक व्यवस्था से जोड़कर प्रतिष्ठित भी किया है। उन्होंने कहा कि एक संस्कृति कर्मी भी राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने आजमगढ़ के हरिहरपुर में स्थापित संगीत महाविद्यालय का उल्लेख करते हुए कहा कि विवि से संबद्ध महाविद्यालयों में छात्रों को मंच प्रदान करने और सांस्कृतिक चेतना के विस्तार के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस सृष्टि का पहला स्वर ओंकार है। विज्ञान, अध्यात्म और संस्कृति भी नाद योग की पुष्टि करते हैं। भातखंडे संस्कृति विवि का विजन भी यही है कि नाद के अधीन पूरा जगत है। इस दौरान उन्होंने महाकुंभ का भी उल्लेख किया और कहा कि 66 करोड़ श्रद्धालुओं में सबसे ज्यादा युवा थे। कार्यक्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह, महापौर सुषमा खर्कवाल, एमएलसी मुकेश शर्मा, इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह, लालजी प्रसाद निर्मल, रामचंद्र प्रधान, पवन चौहान, विधायक नीरज बोरा, विधायक अम्बरीश कुमार, विशिष्ट अतिथि पद्म विभूषण डॉ. सोनल मानसिंह, कुलपति प्रो. मांडवी सिंह, प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग अमृत अभिजात, कुलसचिव डॉ. सृष्टि धवन समेत कला जगत की विभूतियां मौजूद रहीं।

कॉफी टेबल बुक और विशेष आवरण का विमोचन

मुख्यमंत्री ने शताब्दी वर्ष समारोह का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलन और पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण के साथ किया। इस अवसर पर सौ वर्षों की विकास यात्रा पर आधारित कॉफी टेबल बुक ‘ए लिगेसी ऑफ एक्सिलेंस’ का विमोचन हुआ। डाक विभाग द्वारा तैयार विशेष आवरण और विरूपण का भी विमोचन किया गया। साथ ही ‘विकसित भारत 2047 के संदर्भ में भारतीय सांस्कृतिक परंपराएं एवं संगीत’ विषयक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन और शताब्दी यात्रा पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ हुआ।

इन पूर्व विद्यार्थियों को किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने डॉ. पूर्णिमा पाण्डेय (कत्थक नृत्यांगना), पद्मश्री मालिनी अवस्थी (लोक संगीत गायिका), दिलराज कौर (संगीत गायिका) और केवल कुमार (संगीत संयोजक) को सम्मानित किया।

गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की चिट्ठी का किया उल्लेख

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 1940 में गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर ने एक पत्र जारी कर इस भातखंडे संस्थान को विश्वविद्यालय के रूप में संबोधित किया था। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता का विषय है कि पंडित विष्णु नारायण भातखंडे की भावनाओं के अनुरूप इस संस्थान को विश्वविद्यालय का स्वरूप प्रदान किया जा सका। तत्कालीन राज्यपाल राम नाइक ने भातखंडे संस्थान को विवि का दर्जा दिलाने के विषय में उनसे संवाद किया था। वर्ष 2022 में सरकार ने इसे विश्वविद्यालय के रूप में मान्यता दी। यह उत्तर प्रदेश का पहला संस्कृति विवि है।

विष्णु नारायण भातखंडे के योगदान को किया याद

मुख्यमंत्री योगी ने पंडित विष्णु नारायण भातखण्डे के योगदान को स्मरण करते हुए कहा कि वर्ष 1926 में देश औपनिवेशिक शासन के अधीन था। उस समय अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता सीमित थी और संगीत व कला के लिए मंच उपलब्ध नहीं थे लेकिन उस दौर में उन्होंने भारतीय संगीत को वैज्ञानिक आधार प्रदान किया। यह केवल शैक्षणिक नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति को आत्मसम्मान, आत्मगौरव और स्थायित्व देने का प्रयास था।

कुलपति बोलती कम हैं, लेकिन बेहतर परिणाम दिया

मुख्यमंत्री ने कुलपति प्रो. मांडवी सिंह की सराहना करते हुए कहा कि उनके द्वारा विश्वविद्यालय का कुलगीत और लोगो ‘नादाधीनं जगत्’ थीम पर आधारित किया गया, जिसका अर्थ है-पूरा जगत नाद के अधीन है। यह जीवन की सच्चाई को दर्शाता है। इस दौरान जब सीएम ने कहा कि कुलपति बोलती कम हैं लेकिन विवि के विकास में उन्होंने बेहतर परिणाम दे दिया।

भातखंडे विवि की और भी शाखाएं खुलें : सोनल मान सिंह
विशिष्ट अतिथि पद्म विभूषण व पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सोनल मानसिंह ने कला साधकों को काक चेष्टा बको ध्यानं, श्वान निद्रा तथैव च... का पालन करने की सलाह दी। उन्होंने इस अवसर पर मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि भातखंडे विवि की और भी शाखाएं खुलनी चाहिए जिससे इसका लाभ ज्यादा से ज्यादा विद्यार्थियों को मिल सके।

Next
AU ऐप में पढ़ें