फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि ः कथित रैगिंग के मामले में चार पर एफआईआर

Tue, 18 Feb 2025 02:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भाषा विवि ः कथित रैगिंग के मामले में चार पर एफआईआर
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय में 8 फरवरी को विधि संकाय की छात्रा के साथ कथित रूप से हुई रैगिंग के मामले में चार आरोपियों पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि ये सभी पीड़िता पर रैगिंग की शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं। छात्रा ने धमकी देने का भी आरोप लगाया है। इस संबंध में छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


भाषा विवि में रैगिंग की शिकायत मिलने पर कुलपति ने मामले में चीफ प्राक्टर डॉ. नीरज शुक्ला की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया था। जानकारी के मुताबिक समिति की ओर से जांच पूरी कर ली गई है, अभी रिपोर्ट आनी बाकी है। जिनके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज किया है उनमें रुद्र प्रताप सिंह, सिद्धार्थ सिंह चौहान, शुभम यादव, और संजना सिंह शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें