लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि के नौवें दीक्षांत समारोह में प्रो. शिशिर सिन्हा दीक्षांत उद्बोधन देंगे। कुलाधिपति राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कार्यक्रम में उन्हें बतौर मुख्य अतिथि आमंत्रित करने की सहमति दे दी है। प्रो. सिन्हा केंद्रीय पेट्रोरसायन इंजीनियरिंग एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सीआईपीईटी) के निदेशक हैं।
भाषा विवि में 18 नवंबर को दीक्षांत समारोह प्रस्तावित है। इसमें यूजी, पीजी व पीएचडी के 1430 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी। इसके साथ ही 132 विद्यार्थियों को 149 पदक दिए जाएंगे। समारोह में मुख्य अतिथि को ही मानद उपाधि देने का भी प्रस्ताव है। पत्र राजभवन भेजा गया है। अनुमति मिलते ही 11 नवंबर को प्रस्तावित कार्यपरिषद की बैठक में स्वीकृति दे दी जाएगी।