फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: रोजगार मेले में आज 200 पदों पर होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लालबाग स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में शनिवार को रोजगार मेले का आयोजन होगा। यहां कस्टमर सपोर्ट एग्जीक्यूटिव व अन्य के करीब 200 पदों पर भर्ती के लिए विविंग, पेटीएम जैसी कंपनियां आएंगी। चयनितों को 10 से 15 हजार रुपये प्रतिमाह वेतन व अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। भर्तियां संविदा पर होंगी। सहायक निदेशक सूर्यकांत कुमार ने बताया कि 18 से 38 वर्ष की आयु, 12वीं पास और बेसिक कम्प्यूटर की जानकारी रखने वाले प्रतिभाग कर सकेंगे। इसके लिए संगम पोर्टल पर पंजीकरण होना जरूरी है। जिनका किसी कारण पंजीरकण नहीं हो पाएगा, वे रोजगार मेले में आकर पंजीकरण करवा सकेंगे। फिर वे भी चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें