फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संस्कृति के मेधावियों को मिला सम्मान

Mon, 14 Apr 2014 11:10 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
अखिल भारतीय गायत्री परिवार की ओर से आयोजित भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने वाले मेधावियों को रविवार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


एलडीए कॉलोनी कानपुर रोड स्थित वृंदावन पैलेस में आयोजित समारोह में संभागीय खाद्य नियंत्रक उदय वीर सिंह यादव बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित थे।

उन्होंने बच्चों को भारतीय संस्कृति के बारे में ज्यादा से जानने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन परीक्षा के जिला संयोजक अनूप कुमार श्रीवास्तव ने किया।

कक्षा पांच वर्ग में पहले स्थान पर न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज की अदिति शर्मा, दूसरे स्थान पर क्रियेटिव कॉन्वेंट इंटर कॉलेज सरोजनी नगर की विमलेश यादव, तीसरे स्थान पर एलपीएस मयंक त्रिपाठी और चौथे स्थान पर रीता कनौजिया को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कक्षा छह में एलपीएस के कार्तिकेय पराशर को प्रथम, कृष्णा देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज की अंजली रावत को द्वितीय, क्रांति विद्या मंदिर की प्रिया को तृतीय और न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज की आकांक्षा को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।

कक्षा सात में एलपीएस की आकांक्षा प्रथम, न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज के उत्कर्ष मिश्रा दूसरे, सरस्वती विद्यामंदिर की अनुष्का सरोज तीसरे स्थान पर रहीं।

कक्षा आठ वर्ग में न्यू पब्लिक इंटर कॉलेज की प्रियांशी प्रथम, विशाल द्वितीय, सीएमएस की अनुष्का तीसरे स्थान पर रहीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें