रेस्क्यू टीम ने 11 साल के बच्चे का शव बरामद किया।
- फोटो : amar ujala
बहराइच के बिछिया थाना के सुजौली क्षेत्र अंतर्गत कतर्नियाघाट के घने जंगलों के बीच बसे भरथापुर गांव में छह दिन पूर्व हुए नाव हादसे में आठ लोग लापता थे। लगातार रेस्क्यू के बाद रविवार को दो शव घाघरा नदी के डाउन स्टीम में बरामद हुए थे। इसके बाद सोमवार को कोई शव नहीं मिला।
वहीं, मंगलवार को सातवें दिन शाम 4 बजे भरथापुर नाव हादसे में लापता एक और शव बरामद हुआ है। मंगलवार को दोपहर एक बजे थाना सुजौली क्षेत्र के जंगल गुलरिया के धर्मपुर रेतिया गांव के सामने घाघरा नदी में 11 वर्षीय शिवम का शव मिला। उसके बाद शाम 4:30 बजे लखीमपुर खीरी के पढुआ थाना क्षेत्र के बोकरिहा गांव के पास घाघरा नदी के पास एक बच्ची कोमल (05) पुत्री पंचम का शव मिला।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर थाना सुजौली पुलिस टीम को सूचित किया। थानाध्यक्ष प्रकाश चंद्र शर्मा ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई जिसके बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बच्ची मटेरा थाना क्षेत्र के दाड़े पुरवा गांव की रहने वाली थी वह भरथापुर अपने अपनी नानी सोनापति के यहां जा रही थी।