फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'राजनीतिक भागीदारी से मजबूत होगा नेतृत्व...' तेली समाज का एलान- लड़ेंगे यूपी पंचायत चुनाव

Mon, 25 Aug 2025 10:21 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ

सार

भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की लखनऊ में हुई बैठक में वक्ताओं ने एलान किया तेली समाज यूपी पंचायत चुनाव लड़ेगा। कहा कि राजनीतिक भागीदारी से ही नेतृत्व मजबूत होगा। आगे पढ़ें और जानें पूरी बात...
विज्ञापन
भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में रविवार को भारतीय तैलिक साहू राठौर महासभा की बैठक हुई। इसमें समाज को शैक्षिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से मजबूत करने का निर्णय लिया गया। साथ ही आगामी पंचायत चुनाव में तेली समाज के बैनर पर लड़ने का एलान किया गया। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में हुई बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष व नगर विकास राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि राजनीतिक भागीदारी के लिए समाज के लोगों को आगे आना होगा। तभी समाज का नेतृत्व मजबूत होगा।

विज्ञापन


संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामनारायण साहू ने युवाओं से शिक्षा पर ध्यान देने का आह्वान किया। कहा, उच्च शिक्षा ग्रहण करके ही समाज के बच्चे बड़े पदों पर पहुंच सकते हैं। युवा प्रदेश अध्यक्ष रमाशंकर साहू ने कहा कि अगर समाज को राजनीतिक भागीदारी नहीं मिली तो हम अपने बैनर पर चुनाव लड़ने को बाध्य होंगे। 

'47 विधानसभा सीटें तेली समाज की बहुलता वाली हैं...'

वक्ताओं ने समाज के लोगों से 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए अभी से तैयारी शुरू करने का आह्वान किया। वक्ताओं ने कहा कि प्रदेश की 47 विधानसभा सीटें तेली समाज की बहुलता वाली हैं। अगर समाज की अनदेखी हुई तो महासभा इन सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। बैठक में प्रदेश महामंत्री संपूर्णानंद गुप्ता, प्रदेश महिला अध्यक्ष अर्चना साहू, मनोज कुमार साहू समेत बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें