फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BMB: इतिहास में दर्ज हो गईं पांच महिलाएं

Tue, 19 Nov 2013 09:00 PM IST
ज्ञान सक्सेना/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में भारतीय महिला बैंक की पहली शाखा खुलने से महिलाओं ने माना कि अब उनके सपनों को नई उड़ान मिलेगी।
विज्ञापन


महिलाओं को आसानी से लोन की सुविधा होने के कारण वह पढ़ाई से लेकर स्वरोजगार तक शुरू करने में खुद सक्षम होंगी।

पहली शाखा के लोकार्पण के समय जिन महिलाओं को लोन मिले, उनके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी।

नव उद्घाटित देश की पहली शाखा में ममता, साक्षी अपर्णा सहित पांच महिलाएं पहली जमा खाताधारक बनीं।

प्रधानमंत्री ने किया उद्घाटन
मुंबई में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की उपस्थिति में 100 करोड़ रुपये की पूंजी से गठित प्रथम भारतीय महिला बैंक का उद्घाटन किया। प्रधानमंत्री ने बटन दबा कर मुंबई स्थित बैंक के प्रधान कार्यालय के साथ ही लखनऊ सहित देश के छह प्रमुख शहरों में संचालित भारतीय महिला बैंक की शाखाओं का उद्घाटन किया।

तस्वीरों में देखें: भारतीय महिला बैंक की पहली ब्रांच

पार्क रोड पर पहली ब्रांच
लखनऊ में नरही, पार्क रोड स्थित प्रदेश की पहली भारतीय महिला बैंक शाखा परिसर में भी उपस्थित बैंक कर्मियों व उपभोक्ताओं ने जोरदार तालियों के साथ अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर नव उद्घाटित बैंक शाखा के पहले पांच जमा खाताधारकों को किट दी गई।
विज्ञापन


नरही निवासी छात्रा साक्षी गुप्ता, सर्वोदय नगर निवासी ममता, निराला नगर की लुम्बना, विकास नगर की राशि, इंदिरा नगर की अपर्णा मिश्रा बैंक की पहली खाताधारक बनीं।

पांच महिलाओं को मिला लोन
इस मौके पर बैंक ने पांच महिलाओं को लोन के स्वीकृत पत्र भी दिए। शाखा से बैंक लोन की सुविधा पाने वालों में श्यामली बनर्जी, स्वाति सक्सेना, लीना श्रीवास्तव, निशा व एकता महिला स्वयं सहायता समूह लवकुश नगर की अध्यक्षा रामरती शामिल रहीं।

उच्च शिक्षा के लिए एजूकेशन लोन स्वीकृति से जानकीपुरम कॉलोनी निवासी स्वाति सक्सेना के चेहरे पर खुशी झलक रही थी।

स्वाति ने कहा कि बिना भागदौड़ के जरूरी औपचारिकता पूरी कराने के बाद बैंक ने उन्हें 1.5 लाख रुपये का एजुकेशन लोन स्वीकृत किया है।

लंबे समय से अपना ब्यूटी पार्लर खोलने के लिए आर्थिक मदद न मिल पाने से परेशान राजाजीपुरम निवासी निशा को अपने एक परिचित से पहली भारतीय महिला बैंक की लखनऊ में खुलने वाली शाखा के बारे में जानकारी मिली थी।

इसके बाद स्व उद्यम स्कीम के तहत बैंक से एक लाख रुपये का लोन स्वीकृत हो गया। इसी तरह लोन स्वीकृति का पत्र पाने के बाद अन्य लाभांवित महिलाओं के चेहरों पर भी संतुष्टि व खुशी का भाव दिख रहा था।
विज्ञापन


शहर में उद्घाटित प्रदेश की इस पहली भारतीय महिला बैंक शाखा के लोकापर्ण समारोह में वित्त विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मो. मुस्तफा, बैंक ऑफ बड़ौदा के अधिशासी निदेशक पी. श्रीनिवासन, लखनऊ विवि की पूर्व कुलपति प्रो. रूपरेखा वर्मा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, बैंक अधिकारी व उपभोक्ता उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें