फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भारत राघव और सूर्या चरिश्मा को शीर्ष वरीयता, मुख्य ड्राॅ के मुकाबले आज से

विज्ञापन
योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट
विज्ञापन
लखनऊ। हरियाणा के भारत राघव और आंध्र प्रदेश की सूर्या चरिश्मा को योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट में क्रमश: पुरुष एकल और महिला एकल में शीर्ष वरीयता मिली है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के पुरुष युगल में गत विजेता महाराष्ट्र के विप्लव कुवले व विराज कुवले और महिला युगल में पिछली विजेता कर्नाटक की शिखा गौतम व अश्विनी भट्ट और मिश्रित युगल में कर्नाटक के असिथ सूर्या व अमृता पी. शीर्ष वरीय जोड़ियां होंगी। यूपी बैडमिंटन अकादमी में शुक्रवार से मुख्य ड्रॉ के मुकाबले शुरू होंगे। यूपी बैडमिंटन एसोसिएशन के सचिव डॉ. सुधर्मा सिंह ने बताया कि मुख्य ड्राॅ में पुरुष एकल और महिला एकल में 64-64 और मिश्रित युगल, पुरुष युगल और महिला युगल में 32-32 जोड़ियों का ड्राॅ निकाला गया।
पुरुष एकल में यूपी के सिद्वार्थ मिश्रा को सीधे प्रवेश मिला है जबकि नीर नेहवाल व अंश विशाल गुप्ता को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली हैं। महिला एकल में यूपी की अमोलिका सिंह को मुख्य ड्राॅ में 13वीं वरीयता मिली है। तरनजीत कौर बासी को सीधे प्रवेश मिला है जबकि काजल पंवार व दिव्यांशी गौतम को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। पुरुष युगल में अर्श मोहम्मद व सीएजी के सौरव साजू की जोड़ी को सातवीं वरीयता मिली है, जबकि देवांशु ज्वाला व सीएजी के तुषार शर्मा की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। महिला युगल में अमोलिका सिंह व केरल की मेहरान रिजा की जोड़ी को सातवीं वरीयता मिली है जबकि रिधिमा सिंह व आदित्या यादव की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है। मिश्रित युगल में अस्मित सिंह व ऋद्धि भारद्वाज की जोड़ी को वाइल्ड कार्ड एंट्री मिली है, वहीं अभ्यांश सिंह व उत्तराखंड की शांभवी और आयुष अग्रवाल व हरियाणा की शिवानी संतोष सिंह ने क्वालिफायर में जीत से मुख्य ड्राॅ में जगह बनाई हैं।

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

योनेक्स सनराइज डॉ. अखिलेश दास गुप्ता मेमोरियल ऑल इंडिया सीनियर रैंकिंग बैडमिंटन टूर्नामेंट

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें