फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईआरसीटीसी की भारत दर्शन ट्रेनें दिसंबर से

Fri, 01 Nov 2013 09:27 AM IST
निशांत कुमार यादव/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय रेलवे खानपान व पर्यटन निगम लिमिटेड (आईआरसीटीसी) दिसंबर से तीन नई भारत दर्शन ट्रेनें चलाएगा।
विज्ञापन


इस बार आईआरसीटीसी एक साथ दक्षिण भारत,ज्योर्तिलिंग और शिर्डी दर्शन ट्रेन का संचालन करेगा।

आईआरसीटीसी के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मनोज कुमार सिन्हा ने बताया कि ज्योर्तिलिंग स्पेशल ट्रेन महाकालेश्वर, नागेश्वर, सोमनाथ घृणेश्वर और त्रयम्बकेश्वर ज्योर्तिलिंग के दर्शन कराएगी।
विज्ञापन


यह ट्रेन 30 दिसंबर को रवाना होकर आठ जनवरी को वापस लौटेगी। खानपान सहित सभी खर्च मिलाकर एक व्यक्ति पर 5600 रुपये खर्च होगा।

इसके अलावा शिर्डी, शनि सिंगनापुर, महाकालेश्वर के दर्शन के लिए भारत दर्शन ट्रेन 11 जनवरी को रवाना होकर 18 को वापस लखनऊ पहुंचेगी।

इस पैकेज की दर 3850 रुपये निर्धारित की गई है। दक्षिण भारत दर्शन के लिए ट्रेन 13 मार्च को रवाना होगी।

यह ट्रेन तिरूपति बालाजी, काचीपुरम, रामेश्वरम, मदुराई, त्रिवुनंतपुरम, कन्याकुमारी, मलिकार्जुन के दर्शन कराकर 24 मार्च को वापस लौटेगी। दक्षिण भारत दर्शन का पैकेज 6600 रुपये निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


लखनऊ की और खबरों के लिए यहां आएं...
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें