फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाकियू ने मांगों को लेकर बीकेटी थाने में किया प्रदर्शन

Sun, 18 May 2025 01:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब। भाकियू अवध के पदाधिकारियों ने शनिवार सुबह 11 बजे 11 सूत्रीय मांगों को लेकर बीकेटी थाने पर धरना प्रदर्शन किया। लखनऊ के जिला उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने रैथा गांव में जलभराव की समस्या को दूर करने सहित अन्य मांगें कीं।
विज्ञापन


उनका आरोप है कि प्रदर्शन के दौरान संगठन के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से पुलिसकर्मियों ने मारपीट की। जानकारी पर एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे और बीकेटी एसीपी अमोल मुरकुट ने संगठन के लोगों को समझाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने।

यहां से पदाधिकारी विधायक नीरज बोरा के कार्यालय पहुंचे। एडीसीपी उत्तरी जितेंद्र दुबे, विधायक योगेश शुक्ला भी मौजूद रहे। शाम सात बजे विधायक नीरज बोरा ने संगठन के लोगों को डीएम और पुलिस आयुक्त से बात कर उनकी समस्याओं को हल कराने का आश्वासन दिया। एसीपी के मुताबिक पुलिस के मारपीट करने का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें