फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केजीएमयू के लॉरी से पकड़ा गया फर्जी चिकित्सक, मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
केजीएमयू के हृदय रोग विभाग लारी में सोमवार शाम को बी-फार्मा का एक छात्र पकड़ा गया। इस दौरान वह एक मरीज का वीगो बदल रहा था और निजी अस्पताल में ले जाने की कोशिश में था।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपी को थाने ले गई, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। वहीं देर रात डॉ. आलोक कुमार की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक, पकड़ा गया युवक बी-फार्मा की पढ़ाई कर रहा है। प्रभारी निरीक्षक वजीरगंज घनश्याम त्रिपाठी के मुताबिक, शाम करीब सात बजे डॉ. आलोक कुमार ने सूचना दी कि लारी में एक फर्जी चिकित्सक पकड़ा गया है।
वह मरीजों को निजी अस्पतालों में भेजने की कोशिश कर रहा है। वह एक मरीज के हाथ में लगे वीगो को बदलता हुआ मिला।
प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पकड़ा गया युवक लखीमपुर खीरी के निघासन का रहने वाला परवेज आलम है। वह बीकेटी स्थित बीएन फार्मेसी कॉलेज से बी-फार्मा का छात्र है।
विज्ञापन

सोमवार को वह लॉरी में एक मरीज का वीगो बदलते हुए पाया गया। देर रात को डॉ. आलोक कुमार ने तहरीर दी। इसमें परवेज पर मरीज को निजी अस्पताल में भेजने का आरोप लगाया है। जालसाजी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें