आशियाना थानाक्षेत्र में रविवार देर शाम छह साल की मासूम से दुष्कर्म की वारदात सामने आई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी गिरधारी अग्रहरि को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी पास के एक निर्माणाधीन मकान का केयर टेकर है। प्रभारी निरीक्षक केशव कुमार तिवारी के मुताबिक, रतनखंड में स्थित झुग्गी बस्ती में रहने वाली महिला ने शिकायत की थी।
आरोप है कि गिरधारी चॉकलेट के बहाने उसकी मासूम बेटी को निर्माणाधीन मकान में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। काफी देर तक मासूम का पता न चलने पर परिवारीजन उसकी तलाश में जुटे।
इस दौरान निर्माणाधीन मकान में बच्ची को बदहवाश उसकी मां की चीख निकल गई। गिरधारी मूलरूप से अंबेडकरनगर के मकराही का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी का गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।