फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 50 के पार, जिंदगी की दूसरी पारी में हमसफर की तलाश

विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते संस्था के पदा​​धिकारी।
विज्ञापन
लखनऊ। जिंदगी का दूसरा पड़ाव अकेले पार कर रहे तलाकशुदा, विधवा-विधुर अब अपने लिए हमसफर चुन सकेंगे। शादी कर जीवनसाथी बना सकते हैं। लिवइन में रहने का विकल्प भी रहेगा। 50 से 80 वर्ष तक के वरिष्ठजन को जीवन साथी चुनने का यह मौका अनुबंध संस्था मुहैया करा रही है। अकेले जीवन बिता रहे वरिष्ठजन भी हमसफर चुन सकते हैं।
विज्ञापन


वरिष्ठजन (महिला-पुरुष) के लिए अनुबंध फाउंडेशन 13 सितंबर को पारा क्षेत्र में हरदोई बाईपास रोड के समीप एक बरातघर में वरिष्ठजन जीवनसाथी परिचय सम्मेलन करा रहा है। संस्था के अरिहंत राय जैन, नटू भाई पटेल और किन्नारी लखानी ने मंगलवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि परिचय सम्मेलन में 50 से 80 वर्ष की उम्र तक के वे लोग भाग ले सकते हैं, जो जीवनसाथी खो चुके हैं। तलाकशुदा या अविवाहित रह गए लोग भी हमसफर चुन सकते हैं। इसके लिए संस्था के मोबाइल नंबर 9415024693, 8320372264 पर काॅल कर नाम दर्ज कराना होगा। एक फाेटो, आधार कार्ड की कॉपी, पति या पत्नी का मृत्यु प्रमाणपत्र अथवा तलाक के कागज साथ लेकर आना है। बताया कि दूर जगहों से आने वाली महिलाओं के रुकने की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें