फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी और राजनाथ पर लगा 2.5 अरब का सट्टा

Wed, 14 May 2014 10:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चुनाव परिणाम क्या होंगे? पता नहीं, पर बनारस मे सट्टेबाजों ने सरकार बना दी है, साथ ही कौन किस पर बैठेगा इसका भी खाका तैयार कर लिया है।
विज्ञापन


नरेंद्र मोदी अगली सरकार में प्रधानमंत्री बनेंगे, जबकि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह गृह मंत्रालय का कार्यभार संभालेंगे।

यह कयास न तो किसी एग्जिट पोल के जरिये लगाया जा रहा है और न ही किसी ज्योतिष ने ऐसी भविष्यवाणी की है, बल्कि ये अनुमान है सटोरियों का।

सट्टा बाजार में मतदान के बाद मंत्रिमंडल के स्वरूप को लेकर अब तक करीब ढाई अरब का सट्टा लग चुका है।

भाजपा पर जबरर्दस्त सट्टा

दिल्ली में किसकी सरकार होगी, मंत्रिमंडल का स्वरूप क्या होगा, देश के दिग्गज राजनीतिज्ञ भले ही इस मुद्दे पर अभी कुछ बोल पाने की स्थिति में नहीं हैं, लेकिन बनारस के सट्टेबाजों ने दिल्ली में सरकार बना दी है।

यहां तक कि मंत्रिमंडल की रूपरेखा भी तय कर ली है। सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री, रक्षा मंत्री और वित्त मंत्री के नाम पर करोड़ों का सट्टा बुक किया जा चुका है।

बनारस में कौन जीतेगा, उसे कितने मतों से जीत मिलेगी, उत्तर प्रदेश में भाजपा, सपा और बसपा को कितनी सीटें मिलेंगी, इन पर भी सटोरियों ने दांव लगाए हैं।

एग्जिट पोल आने के बाद मंगलवार को सट्टा बाजार में जबर्दस्त हलचल रही। दिल्ली में किसकी सरकार बनेगी, सिर्फ इसी बात पर सौ करोड़ का दांव लगाया गया है। सटोरियों ने सबसे ज्यादा भरोसा भाजपा पर जताया है।
विज्ञापन

यूपीए पर भी 45 करोड़ का दांव

सूत्रों की मानें तो 50 करोड़ का सट्टा भाजपा के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने पर लगाया गया है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले यूपीए गठबंधन पर 45 करोड़ रुपये का दांव लगा है।

पांच करोड़ रुपये तो सिर्फ इस मुद्दे पर लगाए गए हैं कि बनारस में नरेंद्र मोदी की जीत एक लाख या इससे अधिक मतों से होगी। बनारस का सांसद कौन बनेगा? इस पर तो मतदान से पहले ही 150 करोड़ से ज्यादा का सट्टा लग चुका है।

मंगलवार को सट्टा बाजार में रहा भाव
-एनडीए सरकार के लिए 75 पैसे पर एक रुपये
-यूपीए सरकार के लिए एक रुपये पर डेढ़ रुपये
-भाजपा को यूपी में 45 सीटों पर एक का डेढ़ रुपये
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें