फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: फर्जी बिल से जा रही 1.43 करोड़ की सुपाड़ी व गुटखा पकड़ा

Sun, 12 Jan 2025 06:29 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
शहर के राज्य आयकर विभाग कार्यालय में खड़े पकड़े गए ट्रक। - फोटो : संवाद
विज्ञापन
रायबरेली।
विज्ञापन

राज्यकर विभाग की सचल टीम ने शनिवार को नगालैंड के पते पर बने फर्जी बिल के सहारे अकबरपुर ले जा रहे करीब 1.43 करोड़ की सुपाड़ी व गुटखा पकड़ा है। कानपुर की फर्म ने इस सामग्री को मंगाने के लिए जिन बिलों का प्रयोग तीन माह पहले किया था, उन्हीं नंबर से तैयार फर्जी बिल से यह माल ले जाया जा रहा था। जांच में कानपुर में संबंधित फर्म का गोदाम भी नहीं मिला, जहां से सुपाड़ी व गुटखा की लोडिंग हुई थी। टीम ने माल समेत ट्रकों को कब्जे में लेकर गोवा लॉजिस्टिक्स, कानपुर को जुर्माना जमा करने के लिए नोटिस जारी किया है।

सहायक आयुक्त (सचल दल) राज्यकर विभाग प्रदीप कुमार पटेल की टीम ने जांच के दौरान फतेहपुर से लालगंज होते हुए लखनऊ की ओर जा रहे पांच ट्रकों को रोका। इन ट्रकों में सुपाड़ी व गुटखा मिला। ट्रक चालकों के पास से मिले बिल नगालैंड के लिए जारी हुए थे। लेकिन, माल अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन


बड़ी कर चोरी से जुड़ा मामला देख विभाग ने एक टीम को कानपुर में भेजकर जांच कराई। पता चला कि जहां से माल लोड किया गया, वहां कोई गोदाम ही नहीं है। बिल के नंबरों का प्रयोग दो महीने पहले ही किया गया था। जीएसटी चोरी करने के लिए फर्जी बिल का प्रयोग किया था।

राज्य कर विभाग के अधिकारियों के मुताबिक ट्रकों में करीब 75 लाख कीमत की सुपाड़ी, 140 नग पान मसाला व 70 नग तंबाकू मिला। संबंधित कारोबारियों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जुर्माना जमा कराने का आदेश दिया गया है। ऐसा न करने पर पकड़े गए ट्रक व माल को जब्त कर नीलामी कराया जाएगा।
विज्ञापन



फर्जी बिल से चल रहा जीएसटी चोरी का खेल
जीएसटी चोरी के लिए कारोबारी बेखौफ होकर फर्जी बिलों का प्रयोग कर रहे हैं। बिल नंबर 10, 33, 49, 78, 83 सहित अन्य नंबरों का प्रयोग कानपुर की फर्म ने कई माह पहले ही किया था। दोबारा उन्हीं नंबरों पर फर्जी बिल बनाकर सुपाड़ी व गुटखा की आपूर्ति कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें