फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi News: 10 हजार ग्रामीणों का आवागमन होगा सुगम

Sun, 12 Jan 2025 06:27 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अमेठी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेठी सिटी। भादर ब्लॉक के टीकरमाफी-अमटाही को जोड़ने वाले रामचंद्र पाल के मकान से प्राथमिक स्कूल जतीपुर मार्ग जर्जर होने से लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है। लोगों की परेशानी दूर करने के लिए जिला पंचायत ने मार्ग की मरम्मत कराने को मंजूरी दे दी है। मंजूरी संग ठेकेदार नामित करते हुए निर्माण के लिए धनराशि भी जारी कर दी है। राशि जारी होने के बाद मरम्मत कार्य पूरा करने में जिम्मेदार जुटे हैं।
विज्ञापन




भादर ब्लॉक क्षेत्र के टीकरमाफी-अमटाही संपर्क मार्ग पर रामचंद्र पाल के मकान से प्राथमिक स्कूल जतीपुर मार्ग से चंडेरिया, अम्मरपुर, खौंपुर, धोए, करनाईपुर, ठेंगहा, सोनारीकला, मठिया, अमटाही सहित कई गांवों के लोग आवागमन करते हैं। मार्ग जर्जर होने से करीब 10 हजार ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार मरम्मत नहीं होने से सड़क पूरी तरह बदहाल हो गई है। क्षतिग्रस्त मार्ग पर बाइक और साइकिल सवार गिरकर आए दिन चोटिल हो रहे हैं।


लोगों की परेशानी को देखते हुए पिछले दिनों जिला पंचायत की बैठक में स्थानीय डीडीसी ने यह मुद्दा उठाया था। ग्रामीणों की परेशानी को गंभीरता से लेते हुए बैठक में मार्ग की मरम्मत कार्य को स्वीकृति दी गई। स्वीकृति के बाद 28.23 लाख रुपये का अनुमानित आगणन (एस्टीमेट) तैयार किया। अनुमानित आगणन को जिला पंचायत से वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति दी गई। इसके बाद निविदा के माध्यम से ठेकेदार का चयन कर दो माह में प्रस्तावित मार्ग मरम्मत कार्य को पूरा करवाने की कोशिश तेज हो गई है।
विज्ञापन




दो माह में पूरा होगा कार्य
अपर मुख्य अधिकारी नरेंद्र बहादुर ने बताया कि मार्ग की मरम्मत को स्वीकृति प्रदान करने संग धनराशि भी जारी हो चुकी है। नामित ठेकेदार को अवर अभियंता की निगरानी में समय से प्रस्तावित कार्य को मानक के अनुसार पूरा करने को कहा गया है। दो माह मरम्मत कार्य पूरा कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें