पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता बेनी प्रसाद वर्मा ने कहा कि अखिलेश सरकार में इतना दम नहीं है कि वह मोदी का विरोध कर सके। कहा कि किसी भी प्रदेश में क्षेत्रीय दल की सरकार केंद्र की सरकार के आगे खड़ा होने की हिम्मत नहीं जुटा पाती है।
अपने आवास पर सोमवार को पत्रकारों से मुखातिब बेनी बाबू ने कहा कि अरब देशों में बढ़ती आतंकी गतिविधियों से देश व पीएम दोनों को बहुत बड़ा खतरा है।
बेनी बाबू ने कहा कि देश व प्रदेश में आज जो सांप्रदायिक पार्टियां मजबूत हुई है उन्हें बढ़ाने में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का सबसे अहम रोल है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज मोदी कह रहे है कि कांग्रेस ने 60 साल में क्या किया है। उन्हें पता होना चाहिए कि आज भारत दुनिया में मुद्रास्फीति के मामले में चौथे स्थान पर है। उसमें सिर्फ कांग्रेस का ही अहम रोल है।