शुक्रवार को लखनऊ व बाराबंकी में हुए राहुल गांधी के कार्यक्रम में शामिल न
होने पर केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने शनिवार को राहुल
गांधी को सफाई दी।
बेनी ने कई और मसलों पर भी अपना पक्ष रखा। प्रदेश में
कांग्रेस की स्थिति व यहां के प्रत्याशियों को लेकर भी चर्चा हुई। हालांकि
राहुल गांधी ने दिल्ली में विभिन्न मसलों पर विस्तार से चर्चा करने की बात
कही है।
बेनी प्रसाद वर्मा राहुल गांधी के
कार्यक्रम में शामिल न होने की घोषणा पहले ही कर चुके थे। ऐसा उन्होंने
किया भी। राहुल गांधी शुक्रवार रात राजधानी में ही थे।
इस कारण शनिवार सुबह
ही बेनी उनसे मिलने वीवीआईपी गेस्ट हाउस पहुंच गए। बेनी जिस समय राहुल के
पास पहुंचे वे एयरपोर्ट के लिए निकलने वाले थे।
राहुल ने बेनी को
अपनी गाड़ी में बैठाया और अमौसी एयरपोर्ट तक उनसे बात की। बेनी ने राहुल को
बताया कि शुक्रवार के कार्यक्रम में मंच पर बाराबंकी के सांसद पीएल पुनिया
भी थे।
पीएल पुनिया के साथ वे मंच साझा नहीं कर सकते हैं क्योंकि उन्होंने
पांच साल उनका विरोध किया है।
बेनी ने कहा कि जो गलत दिखाई दे रहा है
उसमें मौन रहने से पार्टी को ही नुकसान होता है। इसलिए उनके मन में जो होता
है उसे सार्वजनिक रूप से बोल देते हैं।