फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा सांसद ने अपनी ही सरकार के मंत्री के खिलाफ चुनाव आयोग में की शिकायत

Tue, 10 Jan 2017 12:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
बेनी प्रसाद वर्मा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
मुलायम सिंह यादव के करीबी राज्यसभा सांसद बेनी प्रसाद वर्मा ने अपनी ही सरकार के ग्राम्य विकास मंत्री अरविंद सिंह गोप के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। सपा सांसद ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर गोप के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत दर्ज कराई है। 
विज्ञापन


बेनी ने मुख्य चुनाव आयुक्त को भेजे पत्र में कहा कि बाराबंकी में अगस्त 2016 के तीसरे सप्ताह में ही पुलिस अधीक्षक तैनात किए गए थे। ग्राम्य विकास मंत्री ने 30 दिसंबर को उन्हें हटवाकर अपनी जाति का एसपी तैनात करवा लिया। 

इसके बाद आदर्श आचार संहिता लागू होने के एक-दो दिन पहले ही गोप ने अपने विधानसभा क्षेत्र रामनगर के सभी थानों में अपनी ही जाति के थाना इंचार्ज नियुक्त करवा दिए। 
विज्ञापन


बेनी का कहना है कि गोप ने 8 जनवरी को अपने कार्यकर्ताओं के माध्यम से रामनगर थाने के संरक्षण में गरीबों को कंबल बंटवाए, जो आचार संहिता का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। बेनी ने आयोग से अनुरोध किया है कि प्रभावी कार्रवाई करके स्वतंत्र व निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराएं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें