फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'प्रदेश संभलता नहीं, ख्वाब देख रहे पीएम का'

Wed, 12 Feb 2014 04:21 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय इस्पात मंत्री बेनी प्रसाद वर्मा ने सपा अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव पर कटाक्ष करते हुए कहा है कि जो लोग उप्र नहीं संभाल पा रहे हैं वे देश चलाने का ख्वाब देख रहे हैं।
विज्ञापन


सपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है लेकिन मुलायम अब भी पीएम बनने का सपना देख रहे हैं। चुनाव बाद प्रदेश सरकार अपने आप गिर जाएगी।
बेनी ने शनिवार को कहा कि सपा अध्यक्ष दंगा विरोधी विधेयक पारित नहीं करवाना चाहते हैं।

यही कारण है कि राज्यसभा में सपा सदस्य नरेश अग्रवाल से हंगामा करवाकर विधेयक पारित होने से रुकवा दिया।

कांग्रेस इस विधेयक को पारित कराने के लिए अडिग है। बेनी ने नरेंद्र मोदी व अमित शाह को बड़ा अपराधी बताते हुए कहा कि बडे़ अपराधियों के खिलाफ सुबूत नहीं मिलते हैं।
मुनाफे में है इस्पात मंत्रालय केंद्रीय मंत्री ने कहा उनका मंत्रालय दस हजार करोड़ के मुनाफे में है। इसका दो प्रतिशत जनहित में खर्च किया जाता है। इसे 31 मार्च तक खर्च किया जाना है क्योंकि सीएजी कहता है कि जनहित का पैसा उसी वित्त वर्ष में खर्च किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लखनऊ में बांटे गए उपहारों और अन्य पर एक करोड़ 75 लाख रुपये खर्च हुए हैं।
विज्ञापन


उपहार बांटने में नहीं तोड़े नियम
राजधानी में हाल ही में पत्रकारों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को इस्पात मंत्रालय की ओर से बांटे गए उपहारों के प्रश्न पर उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। किसी तरह के नियम इसमें नहीं तोड़े गए हैं।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें