उपासना और बेगमपुरा एक्सप्रेस सहित कई गाड़ियां रविवार को बदले रूट से चलेंगी। क्योंकि उतरेटिया-सुलतानपुर-जफराबाद रेलखंड पर सीमित ऊंचाई के सब-वे का निर्माण चल रहा है।
बेगमपुरा एक्सप्रेस (02238) 31 जनवरी को अपने नियमित मार्ग लखनऊ-सुलतानपुर की जगह लखनऊ-प्रतापगढ़ के रास्ते वाराणसी जाएगी।
वहीं, देहरादून से हावड़ा के बीच उपासना स्पेशल (02328) 31 जनवरी को लखनऊ-प्रतापगढ़ के रास्ते वाराणसी होकर गुजरेगी।
कोटा पटना एक्सप्रेस स्पेशल (03240) तथा हावड़ा-अमृतसर पार्सल स्पेशल ट्रेनें (00463) जफराबाद-फैजाबाद के रास्ते लखनऊ होकर गुजरेंगी।
शहीद एक्सप्रेस भी आज बदले रूट से चलेगी
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के चलते शहीद एक्सप्रेस, पंजाब मेल के अलावा कई अन्य ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाया जाएगा। अमृतसर से 31 जनवरी को चलने वाली अमृतसर दरभंगा एक्सप्रेस (05212) निरस्त रहेगी। जयनगर अमृतसर एक्सप्रेस निर्धारित मार्ग व्यास-जन्डियाला-अमृतसर की जगह परिवर्तित मार्ग व्यास-तरनतारन-अमृतसर के रास्ते चलेगी।