फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हारमोनियम वादक धर्मनाथ मिश्र व गजल गायक सखावत हुसैन को बेगम अख्तर सम्मान

Tue, 27 Mar 2018 01:18 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
धर्मनाथ मिश्र और सखावत हुसैन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
संस्कृति विभाग का प्रतिष्ठित बेगम अख्तर सम्मान राजधनी के वरिष्ठ उपशास्त्रीय गायक और हारमोनियम वादक धर्मनाथ मिश्र और रामपुर के प्रतिष्ठित गजल गायक सखावत हुसैन को दिया जाएगा।
विज्ञापन


संस्कृति सचिव जगतराज ने सोमवार देर शाम इसकी पुष्टि की। यहां लोकभवन में 29 मार्च को महिला कल्याण विभाग के समारोह में यह सम्मान दिया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोनों  कलाकारों को 5-5 लाख रुपये की सम्मान राशि, स्मृति चिह्न और सम्मान पत्र देंगे।

पूर्व में यह सम्मान सुनीता झिंगरन, जरीना बेगम जैसे कलाकारों को मिल चुका है। हालांकि पिछली बार समाजवादी पार्टी से जुड़े कतिपय कलाकारों को इसे दिए जाने को लेकर आलोचना भी हो चुकी है। समझा जाता है कि वित्तीय वर्ष के अंत को देखते हुए विभाग ने इसकी घोषणा कर अल्प समय में इसके वितरण की तैयारी की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिस बेगम के साथ संगत की उन्हीं के नाम पर सम्मान

- फोटो : amar ujala
पंडित धर्मनाथ मिश्र राजधानी के ऐसे कलाकार हैं जो विख्यात गायक-गायिकाओं के साथ हारमोनियम पर संगत करने के साथ कथक या दूसरे कार्यक्रमों में गायन का दायित्व भी निभाते हैं। वाराणसी में जन्मे और भारतखंडे संगीत संस्थान में अपनी नौकरी के कारण लखनऊ को कर्मभूमि बनाने वाले धर्मनाथ को यह सूचना तब मिली जब वह कार्यक्रम के सिलसिले में अपनी जन्मभूमि वाराणसी में थे।

मिश्र मंगलवार को गायिका मालिनी अवस्थी के साथ वहां एक कार्यक्रम में संगत करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सम्मान इस कारण विशिष्ट है क्योंकि इसके साथ एक विख्यात गायिका का नाम जुड़ा है। कहा-मैं खुशकिस्मत है कि मुझे उनके साथ कई कार्यक्रमों संगत का अवसर मिला। उन्होंने मेरी संगत को सराहा और आज जब उनके नाम का पुरस्कार मिल रहा है तो यह भी उनकी सराहना की तरह ही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें