फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: हड़ताल से पहले 40 विद्याथियों का स्मार्ट मीटर इस्टॉलर के पद पर चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। बिजली विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल से पहले राजधानी में 40 स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर के पद पर युवाओं का चयन किया गया है। हालांकि, निजी एजेंसी के जरिये इनकी भती की गई है। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में सोमवार को रोजगार मेले में साक्षात्कार के बाद इनका चयन हुआ।
विज्ञापन




आईटीआई में प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि कंपनी क्यूसेस विनिंग टुगेदर में स्मार्ट मीटर इंस्टॉलर और हेल्पर के 500 पदों पर हाईस्कूल व आईटीआई पास युवाओं को नौकरी देने के लिए इंटरव्यू हुए। हालांकि, पद के सापेक्ष युवाओं के न पहुंचने से निराशा जरूर हुई।

मेले में 73 प्रशिक्षार्थियों ने पंजीकरण किया। साक्षात्कार के बाद 40 को चुना गया। इन्हें 15 से 18 हजार रुपये महीने का वेतन मिलेगा। रोजगार से वंचित रहे विद्यार्थियों के लिए परिसर में 31 मई को रोजगार मेला लगाया जाएगा। इच्छुक दस्तावेज के साथ रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन




मोहनलालगंज राजकीय आईटीआई से प्रशिक्षण कर चुके संतोष कुमार रोजगार मेले में शामिल हुए। कंपनी की ओर से बताया गया कि पुराने की जगह नए स्मार्ट मीटर लगाने का काम दिया जाएगा। अलीगंज राजकीय आईटीआई से इलेक्ट्रिशियन की पढ़ाई कर चुके अभिनव ने बताया कि दूसरी बार रोजगार मेले में शामिल हुए हैं। इस बार चयन हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें