फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: स्कूल में पुस्तक वितरण के दौरान मधुमक्खियों का हमला, भगदड़ मची, प्रधान शिक्षक सहित कई घायल

Sat, 01 Apr 2023 03:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, रायबरेली

सार

रायबरेली के खीरों ब्लॉक के एक स्कूल में शनिवार को स्कूल चलो अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे भगदड़ गच गई।
विज्ञापन
बच्चों ने कमरों में छुपकर खुद को बचाया। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायबरेली जिले के खीरों ब्लॉक में आने वाले कम्पोजिट विद्यालय किसुनखेड़ा में शनिवार को स्कूल चलो अभियान की रैली निकालने व पुस्तक वितरण कार्यक्रम के दौरान मधुमक्खियों ने हमला कर दिया जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

विज्ञापन


इस दौरान शिक्षकों व बच्चों ने कमरों में घुसकर किसी तरह जान बचाई, लेकिन तब तक प्रधान शिक्षक, सहायक शिक्षक व रसोइया सहित लगभग 10 लोग घायल हो गए।

 

घटना उस समय हुई जब बीईओ खीरों, ग्राम प्रधान, भाजपा मंडल अध्यक्ष, प्रधानाचार्य आदि सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित करने जा रहे थे।

 

शनिवार को सुबह 10 बजे से पुस्तक वितरण व स्कूल चलो अभियान की रैली निकाले जाने की तैयारी चल रही थी। खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार, ग्राम प्रधान सुरेंद्र कुमार यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष शिवराम सिंह, शिक्षक नेता श्याम शरण यादव, दुष्यंत सिंह, संजय सिंह और प्रधानाचार्य दुर्गेश सिंह सहित लगभग दो दर्जन शिक्षक,  विद्यालय व पड़ोस के प्राथमिक विद्यालय कालूपुर के बच्चे उपस्थित थे। इसी दौरान अचानक मधुमक्खियों का झुंड आ गया और लोगों पर हमला कर दिया जिससे भगदड़ मच गई।

 

विद्यालय परिसर में आग जलायी गयी। धुएं से लगभग एक घंटे बाद मधुमक्खियां भाग गईं। काफी देर तक अफरातफरी के बाद कार्यक्रम शुरु हो सका।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें