फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएड प्रवेश परीक्षा : केंद्र के 500 मीटर दूरी पर नहीं खुलेगी फोटो कॉपी की दुकान

Sat, 31 Jul 2021 10:33 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ

सार

परीक्षा केंद्र के अंदर भी किसी कार्य के लिए फोटोकॉपी मशीन आदि का प्रयोग नहीं किया जायेगा।
विज्ञापन
बीएड - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के दिन परीक्षा केंद्र व उसके 500 मीटर की परिधि में सभी फोटो कॉपी आदि की दुकानें पूर्ण रूप से बंद रहेंगी। परीक्षा केंद्र के अंदर भी किसी कार्य के लिए फोटोकॉपी मशीन आदि का प्रयोग नहीं किया जायेगा। यह जानकारी प्रवेश परीक्षा की राज्य समन्वयक प्रो. अमिता बाजपेई ने शुक्रवार को प्रदेश के सभी नोडल समन्वयक, नोडल अधिकारियों व अन्य संबंधितों की ऑनलाइन बैठक में दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 06 अगस्त को होने वाली संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए परीक्षा निर्देश पुस्तिका, पैकिंग सामग्री, कोरोना सुरक्षा किट व केंद्र आधारित गोपनीय परीक्षा सामग्री सभी नोडल केंद्रों पर पहुंच चुकी हैं। इनकी पूरी गोपनीयता बरकरार रखी जाए। उन्होंने परीक्षा के सुचारू संचालन से जुड़ी जानकारी व उनके दायित्वों और कर्तव्यों की जानकारी भी दी।

इसके साथ ही सदस्यों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया। उन्होंने बताया कि अभ्यर्थियों के शंका समाधान के लिए शुरू की गई हेल्पलाइन में लगातार अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान किया जा रहा है। परीक्षा केंद्र पर भी विद्यार्थियों की सुविधाओं व व्यवस्थाओं का ध्यान रखा जाए और इसकी बेहतर व्यवस्था की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें