फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन की सुंदरता और शिक्षा से बनेगी महिलाओं की असली पहचान : मनिका विश्वकर्मा

Tue, 24 Feb 2026 02:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा
विज्ञापन
लखनऊ। महिलाओं की असली पहचान बाहरी सुंदरता से नहीं, बल्कि उनके आत्मविश्वास, शिक्षा और विचारों की शक्ति से बनती है। आज की महिला को अपने सपनों को पूरा करने के लिए किसी अनुमति की नहीं, बल्कि आत्मविश्वास और सही दिशा की जरूरत है। यह विचार मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा ने सोमवार को साझा किए। वह हजरतगंज स्थित एक मेकअप अकादमी में आयोजित महिला उन्मुख कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि समाज में लंबे समय तक महिलाओं की सुंदरता को केवल बाहरी रूप से आंका गया, जबकि वास्तविक सुंदरता मन की संवेदनशीलता, व्यवहार और सोच में होती है। जब एक महिला शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती है, तभी वह अपने साथ-साथ समाज को भी मजबूत बनाती है।
महिला सशक्तीकरण पर जोर देते हुए मनिका ने युवतियों से बिना डर और झिझक अपने सपनों की ओर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा को महिलाओं का सबसे शक्तिशाली शस्त्र बताते हुए कहा कि यही उन्हें आत्मसम्मान, निर्णय लेने की क्षमता और आर्थिक स्वतंत्रता प्रदान करती है। लखनऊ की तहजीब और संस्कृति की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि नवाबों का शहर अपनापन और सम्मान सिखाता है, जो महिलाओं के लिए सुरक्षित और प्रेरणादायक माहौल का अहसास कराता है।
विज्ञापन


अपने भविष्य के सपनों को साझा करते हुए मनिका ने बताया कि वह बॉलीवुड में अभिनेत्री के रूप में पहचान बनाना चाहती हैं और मजबूत महिला किरदारों के माध्यम से समाज को सकारात्मक संदेश देना चाहती हैं। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवतियों को संदेश दिया कि सुंदर दिखने से अधिक जरूरी है खुद पर विश्वास रखना, लगातार सीखते रहना और अपने सपनों को हकीकत में बदलने का साहस जुटाना।

मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा

मिस यूनिवर्स इंडिया-2025 मनिका विश्वकर्मा

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें