लखनऊ। बीबीडी इलाके के ग्राम भैंसोरा में सोमवार सुबह प्लॉट पर काम करा रहे युवक को दबंगों ने पिटाई और चेन छीन। फिर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पीड़ित ने एफआईआर दर्ज कराई है।
ग्राम भैंसोरा निवासी अनुराग राजपूत के मुताबिक उन्होंने पास के ट्रेडर्स से मौरंग मंगवाई। आरोप है कि नपाई में मौरंग कम निकलने पर ट्रेडर्स संचालक शुभम सिंह को जानकारी दी। दोनों में कहासुनी हो गई। पीड़ित का आरोप है कि कुछ देर बाद शुभम भाई और तीन-चार साथियों के साथ पहुंचा और हमला कर दिया। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।