फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पर्यावरण और प्रकृति के प्रति बनें संवेदनशील

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। इंडियन सोसायटी ऑफ जियोमेटिक्स लखनऊ चैप्टर और रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर की ओर से बृहस्पतिवार को अंतरष्ट्रीय जैव विविधता दिवस मनाया गया। मौके पर चेयरमैन डॉ. सुधाकर शुक्ला ने मौजूद लोगों से पर्यावरण और प्रकृति के प्रति संवेदनशील होने की अपील की।
विज्ञापन




कार्यक्रम के दौरान बीबीएयू के पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. वेंक्टेश दत्ता ने प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाने का आह्वन किया। जैव विविधता के मुद्दे पर एनबीआरआई के चीफ साइंटिस्ट डॉ. विधु,प्रो. उपमा चतुर्वेदी, सचिव डॉ. संघर्ष राव और संयुक्त सचिव डॉ. शशांक त्रिपाठी ने भी संबोधित किया। अवसर पर जैव विविधा के महत्व पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के तौर पर रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशंस सेंटर के विशेष सचिव एवं निदेशक शीलधर सिंह यादव मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें