फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: झुलसाने वाली गर्मी के लिए रहिए तैयार

विज्ञापन
रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग।  - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लखनऊ। रविवार को तेज धूप और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर दिया। सुबह से ही चिलचिलाती धूप का असर दिखाई दिया। दोपहर में लू जैसे हालात बनने से सड़कें सूनीं नजर आईं। शाम में धूप ढलने के बाद भी हवा में तपिश महसूस की गई। बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर भी सामान्य दिनों की तुलना में भीड़ कम नजर आई।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के अनुसार अगले कुछ दिनों में गर्मी के तेवर और तल्ख होंगे। तापमान में लगातार बढ़ोतरी होने के आसार हैं। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। रविवार को अधिकतम तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़त के साथ 41.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रहा।


घर से निकलने पर इन बातों का रखें ध्यान

- दोपहर में अनावश्यक रूप से बाहर निकलने से बचें।

- थोड़ी-थोड़ी देर पर पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन करें।
- एसी-कूलर वाले कमरे से अचानक धूप में न जाएं।

- यात्रा के दौरान बीच-बीच में छांव में कुछ देर रुकें।
- लू लगने पर तत्काल चिकित्सकीय परामर्श लें।

रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग। - फोटो : संवाद

रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग। - फोटो : संवाद

रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग। - फोटो : संवाद

रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग। - फोटो : संवाद

रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग। - फोटो : संवाद

रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग। - फोटो : संवाद

रविवार को दोपहर में धूप और गर्म हवा से बचते लोग। - फोटो : संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें