फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सिम बेचने वाला बार-बार अंगूठे का निशान ले तो सावधान

विज्ञापन
दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा।
विज्ञापन
लखनऊ। सिमकार्ड लेते समय विक्रेता बार-बार अंगूठे का निशान या ओटीपी ले तो सावधान हो जाएं। वह आपके नाम पर एक से अधिक सिम निकालकर उसका दुरुपयोग कर सकता है। दूरसंचार विभाग के अपर महानिदेशक अरुण कुमार वर्मा ने हजरतगंज में जीपीओ स्थित कार्यालय में बृहस्पतिवार को प्रेसवार्ता में यह जानकारी देकर सतर्क किया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति नौ से अधिक सिमकार्ड नहीं रख सकता। जाली दस्तावेजों से सिम लेना भी गंभीर अपराध है। इसमें तीन वर्ष तक की सजा या 50 लाख रुपये तक जुर्माना हो सकता है। सिमकार्ड वैध पहचान पत्र से ही खरीदें। किसी अन्य व्यक्ति के लिए अपने पहचान पत्र से सिम न खरीदें। दूसरे व्यक्ति को अपना सिम इस्तेमाल न करने दें। अगर उस सिम का इस्तेमाल आपराधिक गतिविधि में होता है तो उसकी भी संलिप्तता मानी जाएगी जिसका सिम है। सिम कार्ड खोने पर सेवा प्रदाता से तुरंत इसे बंद करवा दें।

अपर महानिदेशक ने कहा, विभाग की नजर उन लोगों पर भी है, जो गलत फोटो, अभिलेख आदि लगाकर या नौ से अधिक सिम लिए हैं। जांच में पता चला है कि काफी लोग ऐसे भी हैं जो चेहरे के बदले लुक की फोटो से सिम लिए थे। ऐसे चार करोड़ सिम देशभर में 31 अगस्त तक बंद कराए जा चुके हैं।
विज्ञापन




संचार साथी बताएगा आपके नाम पर कितने सिम

आपके नाम पर कितने सिम चल रहे हैं, यह जानने के लिए मोबाइल से भारत सरकार के sanchar saathi पोर्टल पर जाएं। मोबाइल नंबर डालकर ओटीपी लॉगिन करें, आपको पूरी सूची दिख जाएगी। कोई नंबर संदिग्ध या आपके उपयोग में नहीं है तो उसी पोर्टल से उसे रद्द करा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें