फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों से प्रेरणा लें विद्यार्थी

Fri, 05 Sep 2025 02:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नगराम। बहरौली स्थित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज में बृहस्पतिवार को डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का जन्मदिन शिक्षक दिवस के रूप में धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा व उप प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार वर्मा ने शिक्षकों को उपहार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन




इससे पहले छात्र-छात्राओं ने कक्षा-कक्ष को झालर व गुब्बारों से सजाया। प्रवेश द्वार पर रंगोली बनाई। सभी बच्चों ने आकर्षक निमंत्रणपत्र बनाकर सभी को आमंत्रित किया। कैंडल जलाकर केक काटा गया। प्रधानाचार्य अनिल कुमार वर्मा ने सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन व शिक्षा जगत में उनके योगदान की चर्चा कर सभी विद्यार्थियों को उनके आदर्शों पर चलने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर पूर्व शिक्षक जेपी वर्मा, शंभू दत्त तथा सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें