फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'परेशान' ब्लॉक प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Sun, 22 Sep 2013 10:53 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोधी खेमे द्वारा लाए गए अविश्वास प्रस्ताव का सामना किए बिना ही शनिवार को बीकेटी ब्लॉक प्रमुख तरन्नुम सिद्दीकी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।
विज्ञापन


जिलाधिकारी को भेजे अपने इस्तीफे में उन्होंने प्रशासन पर उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि प्रदेश में सपा की सरकार बनने के बाद से ही विरोधी खेमे ने उन्हें ब्लॉक प्रमुख के पद से हटाने की साजिश शुरू कर दी थी।

इसके चलते मुझे हटाने के लिए तीन बार अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। लेकिन हर बार कोर्ट ने गलत तरह से हटाए जाने के प्रयास को खारिज किया।

बीते दिनों विरोधी खेमे के दबाव में ब्लॉक प्रमुख पद से हटाने के लिए चौथी बार जिलाधिकारी ने अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा व मतदान के लिए 23 सितंबर को बैठक बुलाने का निर्देश जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि मैंने लिखित तौर डीएम व डीडीओ को मेडिकल प्रमाणपत्र के साथ प्रसव बाद बेड रेस्ट का अनुरोध पत्र लगाया गया था।

इसके बाद भी डीएम द्वारा अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान के लिए बुलाई गई सदस्यों के बैठक की तिथि नहीं टाली गई। उन्होंने बताया कि इसी से क्षुब्ध हो कर उन्होंने ब्लॉक प्रमुख के पद से इस्तीफा दे दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें