फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीडीआरआई के गेट पर चढ़कर बीकॉम छात्र ने किया हंगामा

Sun, 06 Sep 2026 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
जाल बिछाकर व सीढ़ी लगाकर छात्र को गेट से उतारते पुलिस, दमकल व एसडीआरएफ की टीम।
विज्ञापन
लखनऊ। जानकीपुरम में सीडीआरआई बिल्डिंग के गेट पर शनिवार रात बीकॉम छात्र आदित्य चढ़ गया। उसने करीब चार घंटे तक कूदने की धमकी देकर हंगामा किया। पुलिस पुलिस, दमकल व एसडीआरएफ की टीम ने चार घंटे बाद उसे सकुशल नीचे उतारा।
विज्ञापन

बलिया निवासी आदित्य लविवि में बीकॉम प्रथम वर्ष का छात्र है। शनिवार शाम करीब 6:30 बजे वह सीढ़ियों से गेट पर चढ़ा। उसने बिल्डिंग की टाइल्स उखाड़कर फेंकी। लोगों ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। जानकीपुरम पुलिस, दमकल और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। आदित्य की फेंकी गई टाइल्स से एसडीआरएफ जवान अजीत चौधरी घायल हो गए। पुलिस ने परिजनों से बात कराई पर छात्र नहीं माना। छात्र बार-बार माथे में गोली मारने की बात कह रहा था। दमकलकर्मियों और एसडीआरएफ ने एहतियात के तौर पर जाल बिछाया। करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस, दमकलकर्मी और एसडीआरएफ टीम ने सीढ़ी लगाकर उसे पकड़ा। इंस्पेक्टर विनोद कुमार तिवारी ने बताया कि छात्र मानसिक रूप से परेशान है। उसे अस्पताल भेजा गया है।

जाल बिछाकर व सीढ़ी लगाकर छात्र को गेट से उतारते पुलिस, दमकल व एसडीआरएफ की टीम।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें