लखनऊ। पावरलिफ्टर शुभी श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय स्तर की स्पेशल ओलंपिक पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में स्वर्णिम सफलता हासिल की। 29 अगस्त से तीन सितंबर तक गाजीपुर में आयोजित प्रतियोगिता में शुभी ने 69 किलोग्राम भारवर्ग में हिस्सा लेते हुए स्वर्ण पदक जीता। पावरलिफ्टिंग लखनऊ एसोसिएशन के महासचिव शत्रुघन लाल ने बताया कि शुभी चौक स्टेडियम में प्रशिक्षण ले रही हैं। प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन पर एसोसिएशन ने उन्हें बधाई दी।