फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: मूटकोर्ट प्रतियोगिता में बीबीडी विवि विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। टीएस मिश्रा विश्वविद्यालय की ओर आयोजित तीन दिवसीय प्रथम राष्ट्रीय मूटकोर्ट प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। इसमें बीबीडी विश्वविद्यालय विजेता और एमिटी विश्वविद्यालय को उपविजेता के खिताब से नवाजा गया।
विज्ञापन

सात मार्च को शुरू हुई इस प्रतियोगिता के फाइनल में बीबीडी विश्वविद्यालय, लखनऊ विवि और एमिटी विवि के छात्रों की टीमें आमने-सामने रहीं। इन्होंने मुकाबले में जामिया इस्लामिया और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय जैसी मजबूत टीमों को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया था।
डीन प्रो. सीपी सिंह ने बताया कि ऑनलाइन प्रतियोगिता के समापन समारोह में कई विशिष्ट अतिथियों ने उपस्थिति दर्ज कराई। मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश शमीम अहमद, राष्ट्रीय विधि विवि के पूर्व कुलपति प्रो. बलराज चौहान और एचपीएनएलयू की कुलपति प्रीति सक्सेना ने विजेता टीम और प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। डॉ. शिप्रा मिश्रा, डॉ. अनुपूर्णा त्रिवेदी और डॉ. यूएन तिवारी की भी मौजूदगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें