लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की कैप्टन राजश्री को मेजर पद पर पदोन्नति मिली है। इस उपलब्धि पर सोमवार को विश्वविद्यालय में रैंक पिपिंग समारोह आयोजित किया गया।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल, 20 यूपी गर्ल्स बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल विशाल मेंदीरत्ता और डॉ. रवि प्रकाश पांडेय ने उन्हें रैंक बैज पहनाए। कुलपति ने उनकी उपलब्धि को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व क्षमता का प्रतीक बताते हुए महिला सशक्तीकरण और राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरणादायी बताया। समारोह में डीन अकादमिक अफेयर्स प्रो. एस. विक्टर बाबू, प्रो. आरए खान, प्रो. नवीन अरोड़ा, प्रो. शिल्पी वर्मा सहित विश्वविद्यालय के शिक्षक, एनसीसी अधिकारी, कैडेट्स और मेजर राजश्री के परिजन मौजूद रहे।