फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : योग में कॅरिअर की राह आसान करेंगे नए कोर्स

Sat, 21 Jun 2025 02:01 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू : योग में कॅरिअर की राह आसान करेंगे नए कोर्स
विज्ञापन
लखनऊ। योगाभ्यास में अगर आप अपना कॅरिअर बनाना चाहते हैं तो बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में शुरू हुए इस सत्र में नए कोर्सों में आवेदन कर सकते हैं। अभी आवेदन प्रक्रिया चल रही है। ये सभी कोर्स डिप्लोमा व सर्टिफिकेट स्तर के हैं। जो विश्वविद्यालय के योग विभाग की ओर से शुरू किए गए हैं।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने बताया कि छात्रों को कम अवधि वाले रोजगारपरक कोर्स उपलब्ध कराए गए हैं, इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं। बाजार में आज की जरूरत के अनुसार अभी और कोर्स शुरू होंगे। इससे छात्रों की रोजगार की राह आसान हो सके।
विज्ञापन


इस तरह करें आवेदन
छात्रों को आवेदन करने के लिए विवि की वेबसाइट https://www.bbau.ac.in पर जाना होगा।

ये हैं योग से जुड़े कोर्स

- सर्टिफिकेट कोर्स इन योगा
- डिप्लोमा कोर्स इन योगा एंड नैचुरोपैथी

- डिप्लोमा कोर्स इन योगा इंस्ट्रक्टर व यूनिवर्सिटी इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें