फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीबीएयू : शोधार्थी को एक पौधा रोपना अनिवार्य

Wed, 16 Jul 2025 02:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बीबीएयू : शोधार्थी को एक पौधा रोपना अनिवार्य
विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की ओर से पर्यावरण संरक्षण को लेकर एक अनूठी शुरुआत की गई है। अब बीबीएयू में पीएचडी में प्रवेश लेने वाले हर शोधार्थी को एक पौधा लगाना अनिवार्य होगा। शोधकाल के दाैरान पाैधे की देखरेख भी करनी होगी।
विज्ञापन

कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल के निर्देशन में आयोजित इस पहल के तहत मंगलवार को विवि परिसर की शोध वाटिका में आम, अमरूद, नींबू, लीची, आंवला आदि के पौधे रोपे गए। कुलपति ने कहा कि आज जब वैश्विक स्तर पर जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और पर्यावरणीय असंतुलन जैसी गंभीर चुनौतियां सामने हैं, ऐसे समय में युवाओं को प्रकृति के रक्षक के रूप में तैयार करना अत्यंत आवश्यक है। इस पहल का मूल उद्देश्य छात्रों के भीतर पर्यावरणीय चेतना को जागृत करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें