फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सीमा सड़क संगठन के निदेशक पद से रिटायर्ड हैं उदय शंकर

विज्ञापन
एमपी-एमएलए कोर्ट जाते राहुल गांधी। अमर उजाला
विज्ञापन
लखनऊ। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के खिलाफ कोर्ट में परिवाद दायर करने वाले उदय शंकर श्रीवास्तव सीमा सड़क संगठन के निदेशक पद से सेवानिवृत्त हैं। वह अब सामाजिक कार्यों में लगे रहते हैं। उदय शंकर ने बताया कि वर्ष 1995 में यूपीएससी के जरिये सीमा सड़क संगठन में सहायक प्रशासनिक अधिकारी के पद पर नियुक्त हुए। उन्हें सबसे पहले महाराष्ट्र व आंध्रप्रदेश की सीमा पर नक्सल प्रभावित क्षेत्र में कार्य करने के लिए नियुक्त किया गया। उन्होंने सीमा सड़क संगठन के अपने कार्यकाल के दौरान प्रशासनिक अधिकारी, संयुक्त निदेशक और निदेशक के पद पर सेवाएं दी। वर्ष 2020 में सीमा सड़क संगठन से सेवानिवृत्त हुए। उत्कृष्ट कार्यों के लिए उन्हें दो बार सीमा सड़क संगठन के महानिदेशक और एक बार भारत सरकार की ओर से प्रशस्ति पत्र मिला है। बताया कि जब उन्हें पता चला कि राहुल गांधी भारतीय सेना को कमतर करते हुए चीनी सेना की बड़ाई कर रहे हैं तो यह अपमानजनक लगा। लिहाजा उन्होंने एमपीएमएलए कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ परिवाद दायर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें