फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू का 29वां स्थापना दिवस समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखनऊ। बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय का 29वां स्थापना दिवस समारोह सोमवार को अंबेडकर जयंती के अवसर पर मनाया जाएगा। आयोजन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिरकत करेंगे।

जयंती के पूर्व दिवस पर रविवार को राष्ट्रीय संगोष्ठी व प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ। संगोष्ठी की अध्यक्षता कुलपति प्रो. राजकुमार मित्तल ने की। सामाजिक कार्यकर्ता अनुपम श्रीवास्तव, लविवि के राजनीति विज्ञान के विभागाध्यक्ष प्रो. संजय गुप्ता और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. अजय सिंह कुशवाहा उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने राष्ट्र निर्माण की संकल्पना और बाबासाहब भीमराव अंबेडकर विषय पर वाद विवाद प्रतियोगिता, क्विज, आशुभाषण प्रतियोगिता, पोस्टर मेकिंग व स्लोगन प्रतियोगिता में हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




आज ये आयोजन होंगे



सोमवार दोपहर 3:30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कार्यक्रमों की शुरुआत करेंगे। उनके संबोधन के बाद पूर्व छात्रों व सफल उद्यमियों को सम्मानित किया जाएगा। गौतम बुद्ध केंद्रीय पुस्तकालय की ओर से अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में पुस्तक प्रदर्शनी और बीबीएयू और संस्कृति विभाग की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें