फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barabanki: कचेहरी के लॉकअप में भिड़े बावरिया गिरोह के शातिर बदमाश, पेशी पर लाए जाने के दौरान हुई घटना

Thu, 21 Mar 2024 03:58 PM IST
ishwar ashish संवाद न्यूज एजेंसी, बाराबंकी

सार

बदमाशों को जेल से पेशी पर लाए जाने के दौरान दोनों शातिर अपराधी भिड़ गए। मामले में मुकदजा दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों रिश्ते में मामा-भांजे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जेल में बंद बावरिया गिरोह के शातिर अपराधी पेशी पर लाए जाने के दौरान कचहरी के लॉकअप में भिड़ गए। अफरातफरी के बीच जैसे-तैसे पुलिसकर्मियों ने हालात संभाले। मारपीट में दो बंदी घायल हो गए। एक जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल बंदी की ओर से केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


 लुटेरों के कुख्यात बावरिया गिरोह के सदस्य जिला जेल में निरुद्ध हैं। लूट के मामलों में बंद इटावा जिले के निवासी सिंधबाज और नुमाइश को बुधवार को जेल से अन्य बंदियों के साथ पेशी पर लाया गया था।

बंदियों को न्यायालय परिसर में बने लॉकअप में रखा गया था। जिसके अंदर और बाहर पुलिस तैनात रहती है। लॉकअप में ही अचानक सिंघबाज और नुमाइश में किसी बात को लेकर बहस होने लगी। देखते ही देखते दोनों भिड़ गए। सूत्रों के अनुसार एक दूसरे को दीवार से लड़ाने लगे। इसे लेकर अफरातफरी मच गई। मारपीट में सिंधबाज के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट आ गई। जबकि नुमाइश को हल्की चोट लगी।
विज्ञापन


पुलिसकर्मियों ने जैसे तैसे दोनों को अलग कराया। घायल सिंधबाज को जिला अस्पताल ले जाया गया। शहर कोतवाल अजय त्रिपाठी ने बताया कि सिंधबाज की तहरीर पर शहर कोतवाली में बंदी नुमाइश पर केस दर्ज किया गया है। उधर, जेल अधीक्षक कुंदन कुमार मिश्रा ने बताया कि दोनों बंदी रिश्ते में मामा भांजे लगते हैं। दोनों एक ही गैंग के है। इनको अलग-अलग बैरक में रखा गया है।

दिन में करतब दिखाकर रात में करते थे लूट
बीते छह नवंबर 2021 को बावरिया गिरोह के शातिर अपराधियों आसिफ उर्फ विक्की, सलमान उर्फ राजू, सिंधबाज, नुमाइश व सोधिन उर्फ चिंटू को पुलिस ने जेल भेजा था। इन पर देवा के मुजीबपुर गांव में वृद्धा की हत्या कर डकैती की घटना को अंजाम देने का आरोप था। ये गिरोह दिन में गांवों में घूमकर करतब और तमाशा दिखाकर रेकी करता था और रात में लूटपाट की घटना को अंजाम देता था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें