फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भ्रष्टाचार की शिकायतों पर हटाए गए बस्ती के डीएम, 18 को सीएम ने किया था दौरा

Sat, 26 May 2018 12:09 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती के जिलाधिकारी सुशील कुमार मौर्य के खिलाफ भ्रष्टाचार की गंभीर शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से हटा दिया है। विशेष सचिव एवं निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म बलकार सिंह को बस्ती का नया डीएम बनाया गया है।

विज्ञापन


शासन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि बस्ती के डीएम के खिलाफ जनप्रतिनिधियों व आम नागरिकों से लगातार भ्रष्टाचार से जुड़ी शिकायतें मिल रहीं थीं। 18 मई को मुख्यमंत्री गोंडा गए तो वहां बस्ती में गेहूं खरीद में गड़बड़ियों का मामला उठा था।

शाम को लखनऊ लौटने के बाद उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए प्रदेश के जिलाधिकारियों के साथ अवैध खनन, गेहूं खरीद, सार्वजनिक वितरण प्रणाली और रमजान के दौरान कानून-व्यवस्था की समीक्षा की थी।
विज्ञापन


इसमें योगी ने सुशील मौर्य को अवैध खनन पर फटकार लगाकर उन्हें कार्यप्रणाली में सुधार लाने की चेतावनी दी थी। साथ ही शिकायतों की जांच के लिए कमिश्नर बस्ती को निर्देशित किया था।

एक अधिकारी ने बताया कि कमिश्नर बस्ती की रिपोर्ट आने के बाद शासन ने मौर्य को हटाने का फैसला किया है। मौर्य को सहकारिता विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उन्हें पिछली फरवरी में ही बस्ती का डीएम बनाया गया था। वह चार महीने भी बस्ती में पूरा नहीं कर पाए। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें